 नवीनतम
                                                    नवीनतम 
                                                आगामी सत्र से स्कूली किताबों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आयुर्वेद को जोड़ा जाएगा
भोपाल [महामीडिया] एनसीईआरटी स्कूल की किताबों में आगामी सत्र से अब दो बड़े बदलाव करने जा रहा है। तीसरी कक्षा के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। वहीं कक्षा 6 से 8 की किताबों में आयुर्वेद के विषय जोड़े जाएंगे। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से ही यह बदलाव विषय में शामिल किए जाएंगे। एनसीईआरटी ने कक्षा 6 से 8 तक की विज्ञान की किताबों में आयुर्वेद के विषय को शामिल किया है। इसके तहत छात्रों को हेल्थ, न्यूट्रीशन और एनवायरन्मेंटल बैलेंस के बारे में पढ़ाया जाएगा। 6वीं की किताबों में आयुर्वेद शामिल किया जाएगा जिसमें आयुर्वेद की 20 खूबियों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसमें गर्म-ठंडा, हल्का-भारी जैसे दृष्टिकोण के बारे में बताया जाएगा।

 
                         
                     
                         
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                    