संसद में पीएम केयर फंड,राष्ट्रीय राहत कोष और राष्ट्रीय रक्षा कोष से संबंधित प्रश्नों पर रोक

संसद में पीएम केयर फंड,राष्ट्रीय राहत कोष और राष्ट्रीय रक्षा कोष से संबंधित प्रश्नों पर रोक

मुंबई [महामीडिया] संसद में पीएम केयर फंड, पीएम राष्ट्रीय राहत कोष और राष्ट्रीय रक्षा कोष से जुड़े सवाल नहीं पूछे जा सकेंगे। यह निर्देश सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने लोकसभा सचिवालय को दिए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने लोकसभा सचिवालय से कहा है इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि संसद में कोई भी सदस्य इन फंड्स पर सवाल न उठाए। कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताते हुए संसद का अपमान कहा है और सांसदों के अधिकारों पर हमला बताया है।प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि यह तीनों फंड पूरी तरह से लोगों के स्वैच्छिक दान से बने हैं इनमें भारत सरकार के कंसॉलिडेटेड फंड से कोई पैसा नहीं डाला जाता इसलिए ये फंड सरकार के सीधे नियंत्रण या जिम्मेदारी में नहीं आते

सम्बंधित ख़बरें