नवीनतम
भारत से पहले 29 देशों में नव वर्ष का स्वागत होगा
भोपाल [महामीडिया] दुनियाभर में नए साल का जश्न शुरू होने वाला है और 2026 का स्वागत धरती पर अलग-अलग समय पर किया जाएगा। टाइम जोन की वजह से जब भारत में लोग 31 दिसंबर की रात 12 बजे का इंतजार कर रहे होंगे तब तक दुनिया के कई देशों में नया साल आ चुका होगा और वहां जश्न शुरू भी हो गया होगा। धरती पर नया साल सबसे पहले वहां आता है जहां सूरज सबसे पहले उगता है यही वजह है कि भारत से करीब 8–9 घंटे पहले कुछ देशों में नया साल मनाया जाता है। इस बार भी भारत में 1 जनवरी 2026 की एंट्री से पहले 29 देशों में नया साल आ जाएगा । बांग्लादेश में रात 11:30 बजे नेपाल में रात 11:45 बजे और इसके बाद भारत और श्रीलंका में रात 12:00 बजे नया साल आता है।चीन में रात 9:30 बजे, थाईलैंड में 10:30 बजे। हालांकि चीन में पारंपरिक नववर्ष अलग तारीख को मनाया जाता है फिर भी 1 जनवरी को भी जश्न होता है । भारतीय समय के अनुसार रात 8:30 बजे यहां मंदिरों में घंटियां बजाकर पुराने साल को विदा किया जाता है । भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे नया साल शुरू होता है। सिडनी हार्बर की आतिशबाजी दुनिया के सबसे बड़े न्यू ईयर इवेंट्स में से एक है।न्यूजीलैंड के बाद फिजी में नया साल आता है। भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे यहां समुद्र तटों पर पारंपरिक जश्न मनाया जाता है।