
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 71 उम्मीदवारों की सूची जारी
रैक्सोल [महामीडिया] बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल दिन-ब-दिन गर्म होता जा रहा है। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा तेज़ी से नज़दीक आ रही है, लेकिन महागठबंधन अभी तक सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दे पाया है। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 71 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से राज्य मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी।
- सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट मिला
- सिवान से मंगल पांडेय को मिला टिकट
- बांकीपुर से मंत्री नितिन नवीन को मिला टिकट
- दीघा से संजीव चौरसिया को मिला टिकट
- दरभंगा से संजय सरावगी को मिला टिकट
- जमुई से श्रेयसी सिंह को मिला टिकट
- कुमरहार से कटा अरुण सिंह का टिकट
पार्टी ने दानापुर से रामकृपाल यादव को उतारा है। पार्टी ने अपने सभी बड़े नेताओं को टिकट दिया है। मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर से उतारा गया है। मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से टिकट दिया गया है। संजय सरावगी को दरभंगा से उतारा गया है। नीरज कुमार बबलू को छातापुर से टिकट दिया गया है। पूर्व डेप्युटी सीएम रेणु देवी को बेतिया सीट से कैंडिडेट बनाया गया है। एक और पूर्व डेप्युटी सीएम तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट दिया गया है।