
चीन में मधुमक्खियों का ब्रेन कंट्रोलर तैयार
भोपाल [महामीडिया] चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है जिससे मधुमक्खियों को अपने इशारों पर उड़ाया जा सकता है। ऐसे में मधुमक्खियों का झुंड युद्ध में चीन के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है। चीनी वैज्ञानिकों ने इसके लिए दुनिया का सबसे हल्का ब्रेन कंट्रोलर बनाया है जिससे मधुमक्खियों को रोबोट की तरह उड़ाया जा सकता है। यह मधुमक्खियों को नियंत्रण करने में काफी हद तक कामयाब साबित हुआ है। ब्रेन कंट्रोल बनाने वाले बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने दुनिया का सबसे हल्का ब्रेन कंट्रोलर बनाकर दिखाया है जिसका वजन महज 74 मिलीग्राम है। यह ब्रेन कंट्रोलर लगाने के बाद 10 में से 9 मधुमक्खियों ने वैज्ञानिकों की बात मानी और उनकी कही दिशा में उड़ान शुरू कर दिया।