शाजापुर में चंद्रलेखा नदी की सफाई के लिए अभियान 

शाजापुर में चंद्रलेखा नदी की सफाई के लिए अभियान 

शाजापुर [ महामीडिया] शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल की अगुवाई में शहर के मध्य से होकर गुजरी चंद्रलेखा नदी के सफाई के लिए महाअभियान की शुरुआत हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नदी से निकली जलकुंभी हटाकर अभियान का शुभारंभ किया। जन सहयोग से आयोजित इस महा अभियान में नदी का 2 किलोमीटर हिस्सा साफ करने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने रखा है। इस 2 किलोमीटर हिस्से को 10 सेक्टर में बांटा है और वहां अलग अलग टीम तैनात की हैं। महा अभियान में पोकलेन, जेसीबी, डंपर, बड़ी संख्या में लगाए गए हैं और नदी से जलकुंभी, कचरा, गाद निकालने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। शुभारंभ मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अभियान की सराहना की और कहा कि नदियां हमारे लिए पूजनीय हैं। इनका दूषित होना किसी भी रूप में ठीक या स्वीकार नहीं है।
 

सम्बंधित ख़बरें