ओलम्पिक की पदक तालिका में चीन और फ्रांस शीर्ष पर

ओलम्पिक की पदक तालिका में चीन और फ्रांस शीर्ष पर

नई दिल्ली [ महामीडिया]  पेरिस ओलंपिक में इस वक्त मेडल की जंग चल रही है। चीन ने पदक तालिका में नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। चीन ने अब तक 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। चीन के पास इस तरह कुल 19 मेडल हो गए हैं। वहीं मेजबान फ्रांस के पास मेडल को चीन से ज्यादा हैं, लेकिन गोल्ड कम हैं। फ्रांस ने अब तक 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।  फ्रांस के पास कुल मिलाकर 26 मेडल अब तक आ चुके हैं। जापान अभी कुछ ही दिन पहले तक नंबर एक पर था, लेकिन अब उसे तीसरे नंबर पर आना पड़ा है। जापान ने 8 गोल्ड, तीन सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज जीते हैं। इस तरह से15 मेडल लेकर जापान मेडल टैली में नबर 3 पर कब्जा जमाए हुए है। ऑस्ट्रेलिया नंबर 4 पर आ गया है। उसने 7 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अब तक जीतकर अपने मेडल की संख्या 16 कर ली है। ग्रेट ब्रिटेन ने 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल 17 मेडल अपने नाम किए हैं। कोरिया इस वक्त छठे नंबर पर है। उसने 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। 

देश  स्थान कुल
चीन पहला 31
फ्रांस दूसरा 36
ऑस्ट्रेलिया तीसरा 22
यूएसए चौथा 43

सम्बंधित ख़बरें