सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ में खरीदा 

सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ में खरीदा 

भोपाल [ महामीडिया] विमेंस प्रीमियर लीग के सीजन-2 के लिए ऑक्शन मुंबई में चल रहा है। तीसरे सेट की नीलामी जारी है। एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। वे मौजूदा ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। जबकि वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डोटिन और श्रीलंका की चमारी अटापट्‌टू अनसोल्ड रहीं।पहले सेट में ऑस्ट्रेलिया की फीब लीचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ रुपए में खरीदा।उनका बेस प्राइज 30 लाख था। इंग्लैंड की डैनी व्याट को डैनी व्याट को यूपी वॉरियर्स ने बेस प्राइज 30 लाख रुपए में खरीदा। वहीं, वेदा कृष्णमूर्ती, पूनम राउत और मोना मेसराम अनसोल्ड रहीं। पहले सेट में 9 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

सम्बंधित ख़बरें