विश्व रेड क्रॉस दिवस आज

विश्व रेड क्रॉस दिवस आज

भोपाल [महामीडिया] हर साल 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सिद्धांतों को याद करना है। यह दिन असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा के लिए मनाया जाता है। यह दिवस 08 मई को हेनरी डुनेंट की जयन्ती पर मनाया जाता है । विश्व रेड क्रॉस दिवस के दिन इस  संगठन और उनकी तरफ से मानवता की मदद के लिए योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए याद किया जाता है। विश्व रेड क्रॉस  2025 की आधिकारिक थीम है “मानवता को जीवित रखना” । यह विषय उन लाखों रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण को दर्शाता है जो हर उस स्थान पर राहत पहुँचाते हैं जहाँ इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

सम्बंधित ख़बरें