
महारेरा ने परियोजना पंजीकरण का कीर्तिमान बनाया
भोपाल [महा मीडिया] महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण ने आज 8 मई को राज्य भर में कुल 50,000 परियोजना पंजीकरण को पार कर लिया है। महारेरा भारत का एकमात्र रियल एस्टेट नियामक निकाय है जिसने 50,000 से अधिक रियल एस्टेट परियोजनाओं को पंजीकृत किया है। लगभग 50% परियोजनाएं अकेले मुंबई महानगर और पुणे में पंजीकृत की गई हैं।