म.प्र के 12 जिलों में घने कोहरा का असर

म.प्र के 12 जिलों में घने कोहरा का असर

भोपाल (महामीडिया): देश के मैदानी इलाकों की तरह मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आज मंगलवार को सुबह भीषण कोहरा रहा। इन जिलों में सुबह 8 बजे तक 50 मीटर दूर कुछ भी देखना भी मुश्किल था। राज्य के 16 शहरों में सोमवार को भीषण सर्दी रही। इन शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

इधर, यूपी के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत 35 शहर मंगलवार सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहे। सड़कों पर 10 मीटर तक देखना मुश्किल है। राज्य में पिछले 4 दिनों में कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में 110 गाड़ियां आपस में टकरा चुकी हैं। इनमें 15 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान के जैसलमेर में कोहरे के कारण स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। विजिबिलिटी कम होने से CM भजनलाल शर्मा का हेलिकॉप्टर डीग के पेठा में नहीं उतर पाया। अलवर में विजिबिलिटी 20, तो श्रीगंगानगर में 5 मीटर तक हो गई। राज्य के 20 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के साथ अब घना कोहरा छाने लगा है। मंगलवार को 22 जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के 12 जिलों में सुबह कोहरे के कारण 50 मीटर दूर तक कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। सोमवार को भोपाल और जबलपुर में इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा कोहरे का असर रहा।

सम्बंधित ख़बरें