नव वर्ष पर देश के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह

नव वर्ष पर देश के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह

भोपाल [महामीडिया] नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में भक्ति और उत्साह से भरा है। लोग पार्टी और जश्न की जगह मंदिरों का रुख कर रहे हैं। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं।
हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करना चाहता है। ठंड के बावजूद आस्था का यह जोश देखते ही बनता था। लोग परिवार के साथ आए, प्रार्थना की और आने वाले साल के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। दिल्ली से मुंबई और उज्जैन से वाराणसी तक, हर जगह मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नए साल के पहले दिन हजारों श्रद्धालु जुटे। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लोग रात से ही लाइन लगाने लगे थे। मंदिर ट्रस्ट ने विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भीड़ को संभाला जा सके।सुबह की पहली आरती में शामिल होने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया, घंटियां बजाईं और मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। कई लोग तो दूर-दूर से आए थे, सिर्फ इसलिए कि नए साल की शुरुआत बप्पा के आशीर्वाद से हो।वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भी सुबह की मंगला आरती में भक्तों की भारी भीड़ है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लोग घंटों इंतजार करते रहे। आसपास के घाटों पर भी गंगा आरती हुई, जहां लोग नए साल की शुभकामनाएं देते दिखे।

सम्बंधित ख़बरें