भारत के सेवा निर्यात में ग्यारह फीसदी की वृद्धि

भारत के सेवा निर्यात में ग्यारह फीसदी की वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया]  भारत का सेवा निर्यात 2023 में 11.4 प्रतिशत बढ़कर 345 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि चीन का निर्यात 10.1 प्रतिशत घटकर 381 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। भारत की सेवा निर्यात वृद्धि में योगदान देने वाले क्षेत्रों में ट्रैवल, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल और आतिथ्य  शामिल हैं। मौजूदा डॉलर मूल्य के संदर्भ में 8.9 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ वैश्विक सेवा निर्यात 2023 में 7900 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया। विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में प्रमुख निर्यातकों में भारत, चीन, सिंगापुर, तुर्किये, थाईलैंड, मैक्सिको और सऊदी अरब शामिल हैं। हालांकि, भारत का सेवा आयात पिछले साल 0.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 248 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। भारत के सेवा निर्यात में सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी इनैबलेड सेवाओं का महत्वपूर्ण स्थान है ।

 

सम्बंधित ख़बरें