निर्यात तैयारी सूचकांक में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर पहुंचा

निर्यात तैयारी सूचकांक में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर पहुंचा

भोपाल  [महामीडिया] नवीनतम निर्यात तैयारी सूचकांक के बड़े राज्यों की श्रेणी में महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को पछाड़ दिया है। महाराष्ट्र इस श्रेणी में सर्वाधिक तैयार राज्य के रूप में उभरा है। महाराष्ट्र राज्य की इस तैयारी के पीछे पुणे का महत्वपूर्ण योगदान है। महाराष्ट्र राज्य को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए पुणे ने शानदार भूमिका का निर्वहन किया है। इसमें गुजरात, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश ने प्रगति की है जबकि कर्नाटक और हरियाणा शीर्ष पांच से बाहर हुए हैं।

नवीनतम सूचकांक में गुजरात चौथे स्थान से तीसरे स्थान पर चढ़ गया। हालांकि उत्तर प्रदेश सातवें स्थान से चौथे स्थान और आंध्र प्रदेश आठवें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इस क्रम में कर्नाटक तीसरे स्थान से फिसल कर छठे स्थान पर आ गया जबकि हरियाणा पांचवें स्थान से गिरकर 10वें स्थान पर आ गया है।

सम्बंधित ख़बरें