डिजिटल सेवा अधिनियम को लागू करने में पांच देश विफल रहे  

डिजिटल सेवा अधिनियम को लागू करने में पांच देश विफल रहे  

भोपाल [महामीडिया] यूरोपीय आयोग के डिजिटल सेवा अधिनियम को सही ढंग से लागू करने में पांच राष्ट्र विफल रहे हैं जिनके नाम हैं- चेक, साइप्रस, पोलैंड, पुर्तगाल और स्पेन । डिजिटल सेवा अधिनियम जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अवैध सामग्री और उत्पादों के विरुद्ध ऑनलाइन सुरक्षा देना है पिछले साल फरवरी में पूरी तरह से लागू किया गया था। इस अधिनियम के तहत प्रत्येक सदस्य राष्ट्र को अपने संबंधित देशों में राष्ट्रीय प्राधिकरण की नियुक्ति करनी थी किंतु यह पांच राष्ट्र इसमें विफल पाए गए हैं। यूरोपीय आयोग इन सभी पांच राष्ट्रों को सर्वोच्च अदालत में ले जाने के लिए प्रयास कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें