महर्षि सहस्र शीर्षा देवी मंडल ने धूमधाम से हरियाली तीज मनाया

महर्षि सहस्र शीर्षा देवी मंडल ने धूमधाम से हरियाली तीज मनाया

भोपाल( महामीडिया)  महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस लांबाखेड़ा, भोपाल में महर्षि सहस्त्र शीर्षा देवी मंडल द्वारा धूमधाम से हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महर्षि विश्व शांति आंदोलन की संचार सचिव श्रीमती आर्या नंद कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हरियाली तीज एवं महर्षि विश्व शांति आंदोलन के महत्व के बारे में बताया एवं सभी लोगों को सामूहिक भावातीत ध्यान एवं सिद्धि के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में विशिष्ट स्थिति के रूप में उपस्थित महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस की प्राचार्या श्रीमती रेखा निमकर , महर्षि विद्या मंदिर त्रिलंगा की प्राचार्या श्रीमती रेणुका सिन्हा एवं महर्षि किड्स होम अयोध्या नगर भोपाल की प्राचार्या श्रीमती अंजलि सिंह ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। इसके पश्चात विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ-साथ रेखा निमकर मैडम द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संपन्न हुआ।

सम्बंधित ख़बरें