म.प्र.के तीन जिलों में आज लू का अलर्ट

म.प्र.के तीन जिलों में आज लू का अलर्ट

भोपाल [महा मीडिया] म.प्र.में आज गुरुवार को हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रतलाम, धार और नर्मदापुरम में हीट वेव चलने की बात कही है। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में लू चलेगी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम में दर्ज किया गया, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा नर्मदापुरम में 39.9°C और धार में 39.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुना में 38.1°C और इंदौर में 38°C तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से ज्यादा है।

सम्बंधित ख़बरें