ऑफ़लाइन रेलवे टिकट पर भी जल्द बीमा मिलेगा
भोपाल [महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो यात्री रेलवे टिकट काउंटर से खरीदते हैं उन्हें यात्रा बीमा का लाभ देने से मना नहीं किया जा सकता जबकि यही सुविधा उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं। जस्टिस अहसानुद्दीन अमनुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि जो यात्री रेलवे टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं वह बहुत कम अतिरिक्त कीमत पर बीमा का विकल्प चुन सकते हैं जबकि यही विकल्प अभी उन यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं है जो रेलवे काउंटर पर जाकर टिकट खरीदते हैं।