ईरान ने अमेरिकी जहाज पर हमला किया
मुंबई [महा मीडिया] इजराइल और ईरान युद्ध का आज 13वां दिन हैं। ईरान ने बुधवार रात फारस की खाड़ी में 'सेफसी विष्णु' नाम के एक अमेरिकी तेल टैंकर (जहाज) पर हमला किया। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। हमले में आत्मघाती नाव (सुसाइड बोट) का इस्तेमाल किया गया। जहाज पर बाकी 27 लोग सुरक्षित बचा लिए गए हैं। यह जहाज मार्शल आइलैंड के झंडे के तहत चल रहा था। मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।