केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी

भोपाल [महामीडिया] पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में झरने जमने लगे हैं। चमोली-पिथौरागढ़ में पाइपलाइन में पानी जम गया।  उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। लगातार हो रही बर्फबारी से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। बर्फबारी के कारण यहां बहने वाले झरने पूरी तरह जम गए हैं। सर्दियाँ शुरू होते ही नीती घाटी के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास पर चले जाते हैं। जिससे यहां के गांवों में सन्नाटा पसरा रहता है। इन दिनों घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में तापमान -15°C, बद्रीनाथ में -13°C चला गया।

सम्बंधित ख़बरें