मानवाधिकार दिवस कल    

मानवाधिकार दिवस कल    

                                                                                                 
भोपाल [ महामीडिया] कल 10 दिसंबर को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं संवेदनशील बनाना है। मानवाधिकारों में विस्तृत रूप से बाल अधिकार, मानव अधिकार एवं महिला अधिकार समाहित है। इसलिए एक व्यापक परिप्रेक्ष्य में मानव अधिकारों से तात्पर्य महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों सहित संपूर्ण मनुष्यों के अधिकारों से माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में 10 दिसंबर के दिन मानव अधिकारों के प्रति सजगता एवं सतर्कता निर्मित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें