नवीनतम
म.प्र.में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दिसंबर की तिथि जल्द घोषित होगी
भोपाल [महामीडिया] म. प्र. की सबसे लोकप्रिय योजना "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" की 31वीं किस्त को लेकर बहनों में उत्साह चरम पर है। दिसंबर 2025 का महीना राज्य की 1.26 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के लिए खास सौगात लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार ने नवंबर से ही किस्त की राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी है और 31वीं किस्त इसी राशि के साथ जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा का इंतजार है लेकिन सूत्रों के अनुसार यह 10 से 15 दिसंबर के बीच खातों में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में कहा "लाड़ली बहना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। 31वीं किस्त से बहनों के दिसंबर के खर्च पूरे होंगे।"