भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

भोपाल [महामीडिया] भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि इस बैन से किसी को छूट चाहिए तो सरकार से परमिशन लेनी होगी। इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें