
सिंगापुर में आम चुनाव के लिए मतदान
मुंबई [महामीडिया] सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला पीपुल्स एक्शन पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स पार्टी के बीच है। इन दोनों के अलावा कई अन्य छोटे दल भी चुनावी मैदान में हैं। दोपहर तक 48 प्रतिशत वोटरों ने अपने मत डाले थे। स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे पूरे द्वीप में स्थापित 1,240 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र रात 8 बजे बंद हो जाएंगे और परिणाम देर रात तक आने की उम्मीद है।