
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज
भोपाल [महामीडिया] आज शनिवार काे विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। हर साल 3 मई को मनाया जाने वाला विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रेस का उद्देश्य दुनिया भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता काे समर्थन देना और पत्रकाराें का आने वाली चुनाैतियाें पर जागरुकता फैलाना हाेता है। यह दिन 1993 में घाेषित किया गया था ताकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता काे प्राेत्साहित किया जा सके।मुख्यमंत्री माेहन यादव ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर कलमकाराें काे शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री यादव ने कहाँ अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की मीडिया के बंधुओं को हार्दिक बधाई देता हूं। लोकतंत्र, एकता व प्रगति के लिए आवश्यक है पत्रकारिता, जो सतर्क होने के साथ प्रत्येक मायने में स्वतंत्र भी हो। हम सभी की शुभकामनाएं हैं कि चुनौतियों के बीच पत्रकार बंधु कर्तव्यपथ पर गतिमान रहते हुए राष्ट्रसेवा में सतत सहभागी बने रहेंगे।