
भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के X हैंडल पर प्रतिबंध लगाया
मुंबई [महामीडिया] भारत ने आज मंगलवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के X हैंडल पर रोक लगा दी है। पहलगाम हमले के बाद ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि पाकिस्तान लंबे अरसे से आतंकी संगठनों की फंडिंग करता आ रहा है। भारत ने सोमवार को भी 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स बैन कर दिए थे। पहलगाम हमले में आज इंटेलिजेंस एजेंसियों ने बड़ी जानकारी दी। इंटेलिजेंस ने बताया कि हमले का मास्टर माइंड पाकिस्तान का पूर्व कमांडर हाशिम मूसा है। मूसा अभी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है।