नवीनतम
वैश्विक पवन ऊर्जा बाजार में भारत तीसरे स्थान पर पहुँचा
भोपाल [महामीडिया] वैश्विक पवन ऊर्जा बाजार में भारत ने तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार चीन और अमेरिका के बाद भारत ने अपनी अब तक की सबसे अधिक क्षमता वृद्धि दर्ज की है। भारत में 2025 में 6.2 गीगावॉट पवन परियोजनाएं जोड़े जाने का अनुमान है जिससे देश अमेरिका के पास पहुंच जाएगा। अमेरिका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। भारत ने नवंबर 2025 तक 5.8 गीगावॉट नई पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी है, जो 2017 के 4.2 गीगावॉट के वार्षिक रिकॉर्ड से अधिक है। अनुमान है कि भारत इस दशक के अंत तक 30 गीगावॉट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ने में सफल रहेगा।