नवीनतम
जबलपुर में सबसे अधिक मृत मतदाता मिले
भोपाल [महामीडिया] विशेष गहन पुनरावृत्ति [ SIR] के ड्राफ्ट प्रकाशन के साथ ही मध्य प्रदेश की मतदाता सूची से जुड़ी पूरी तस्वीर साफ हो गई है। ड्राफ्ट के मुताबिक मृत मतदाताओं की संख्या के मामले में जबलपुर सबसे आगे है। यहां 51 हजार 357 वोटर्स के नाम लिस्ट में थे जिनकी मौत होई है । प्रदेश में 42 लाख 74 हजार 160 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। वहीं शिफ्टेड और अब्सेंट 31.51 लाख मतदाता हैं। जिन वोटर्स की मृत्यु हो चुकी है उनकी संख्या 8.46 लाख 1.47% प्रतिशत है। एक से अधिक जगह इनरोल्ड मतदाता 2.77 लाख पाए गए। दावे आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक चलेगी और फिर जांच का क्रम चलेगा। वहीं 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। नो मैपिंग वाले मतदाता वाले जिले जिन्हें नोटिस दिए जाएंगे वह इस प्रकार हैं :
- 133696 इंदौर
- 116925 भोपाल
- 69394 जबलपुर