नवीनतम
भारत के चाय निर्यात में नया कीर्तिमान
भोपाल [महामीडिया] भारत का चाय निर्यात 2025 में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। यह बढ़त मुख्य रूप से ईरान और इराक से मजबूत खरीद और चीन से बढ़ती मांग के कारण हुई है। 2025 (जनवरी-दिसंबर) में भारत ने 280.40 मिलियन किलोग्राम (mkg) चाय का निर्यात किया। यह पिछले साल इसी अवधि (2024) के 256.17 mkg से ज्यादा है। इस बीच, निर्यात से कमाई भी बढ़ी है। 2025 में निर्यात आय ₹8,488.43 करोड़ रही, जबकि 2024 में यह ₹7,167.41 करोड़ थी। यूएई, इराक और चीन में चाय की खपत तेजी से बढ़ी वहीं वहीं रूस और अमेरिका में गिरावट देखी गई। यह भारत द्वारा दर्ज किया गया चाय निर्यात का सबसे ऊंचा स्तर है ।