भारत तीन नए रणनीतिक तेल भंडार बनाएगा

भारत तीन नए रणनीतिक तेल भंडार बनाएगा

मुंबई [महामीडिया] सरकार देश में तीन नए रणनीतिक तेल भंडार बनाने पर विचार कर रही है। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में तेल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है। वह अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का 80% से भी ज्यादा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। दुनियाभर में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण सप्लाई में आने वाले झटकों को कम करने के लिए भारत लगातार अपने कच्चे तेल के आयात स्रोतों में विविधता ला रहा है।

 

सम्बंधित ख़बरें