आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में आज से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव गीता जयंती के मौके पर इसका शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 313 विकासखंड, 55 जिला मुख्यालय और 10 संभागों में आचार्यों की सन्निधि में 3 लाख से अधिक गीताभक्तों द्वारा एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया जाएगा।गीता जयंती पर उज्जैन, भोपाल एवं इंदौर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण होगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश में 16 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा भी की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें