नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सरकार बनना तय

नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सरकार बनना तय

भोपाल [महा मीडिया] नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी  ने अब तक 32 सीटें जीत ली हैं जबकि 87 पर आगे चल रही है। यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी।वहीं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी ने अब तक सिर्फ 2 सीटें जीती हैं जबकि सिर्फ 9 सीटों पर आगे हैं। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 31 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें सिर्फ 11,427 हजार वोट मिले हैं जबकि बालेन शाह को 42,543 वोट मिल चुके हैं। 

सम्बंधित ख़बरें