वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी इंडिया प्राइड अवार्ड से सम्मानित  

वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी इंडिया प्राइड अवार्ड से सम्मानित  

भोपाल [महा मीडिया] वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी को इंडिया प्राइड अवार्ड 2025- 26 से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा यह सम्मान ब्रह्मचारी गिरीश जी को एक विशिष्ट समारोह के दौरान नई दिल्ली में दिया । इंडिया प्राइड अवार्ड दैनिक भास्कर द्वारा प्रदाय किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी इसके पूर्व भी कई प्रमुख सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं। वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी वर्तमान समय में महर्षि संस्थान के प्रमुख के साथ-साथ महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष के रूप में पूरे देश में 167 से अधिक विद्यालयों का संचालन कर रहे हैं। इस गरिमामय समारोह में विविध क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण हस्तियों सहित मीडिया जगत के लोग उपस्थित थे 

सम्बंधित ख़बरें