नवीनतम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने जबलपुर में शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया
जबलपुर [महामीडिया] वहीं समाज आगे बढ़ता है जो अपनी विरासत को संजोकर रखता है। महाराष्ट्र शिक्षण मंडल ने सौ वर्षों से शिक्षा व संस्कृति की विरासत को सहेजने का कार्य किया है। उक्त विचार आज रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह में जबलपुर में व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय भाषा एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार में महाराष्ट्र शिक्षण मंडल की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र शिक्षण मंडल को जो भी आवश्यकता होगी महाराष्ट्र सरकार उसकी प्रतिपूर्ति करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जबलपुर के स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।