जापान भारत को 2 बुलेट ट्रेन मुफ्त में देगा

जापान भारत को 2 बुलेट ट्रेन मुफ्त में देगा

मुंबई [महामीडिया] भारत और जापान की दोस्ती ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। जापान ने भारत को तोहफे में विश्व प्रसिद्ध शिंकानसेन बुलेट ट्रेन  देने का ऐलान किया है। यह हाई-स्पीड ट्रेन न केवल भारत के रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाएगी बल्कि दोनों देशों के बीच तकनीकी और सांस्कृतिक रिश्तों को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए जापान भारत को दो शिंकानसेन ट्रेन E5 और E3 मुफ्त में देगा। इनकी डिलीवरी 2026 की शुरुआत में हो सकती है। 508 किमी लंबे कॉरिडोर में 360 किमी यानी करीब 71% काम लगभग पूरा हो चुका है।

सम्बंधित ख़बरें