खरमास कल से

खरमास कल से

भोपाल [महामीडिया] सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हो रही है। इस अवधि में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश और मुंडन सहित सभी मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। खरमास की समाप्ति 14 जनवरी की रात 9:19 बजे सूर्य के उत्तरायण होने पर होगी। इसके बाद 15 जनवरी से शुभ कार्य पुनः प्रारंभ हो जाएंगे लेकिन शुक्र ग्रह अस्त रहने के कारण जनवरी 2026 में विवाह नहीं हो पाएंगे। 13 दिसंबर की रात्रि में शुक्र ग्रह पूर्व दिशा में अस्त हो जाएगा। इसके कारण जनवरी में विवाह का एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। वहीं 16 दिसंबर को दोपहर 1:27 बजे से खरमास प्रारंभ हो जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें