अरुणाचल में भूस्खलन

अरुणाचल में भूस्खलन

 नई दिल्ली  [ महामीडिया]  अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में भीषण लैंड स्लाइड हुई। इसके चलते नेशनल हाईवे-313 का बड़ा हिस्सा ढह गया है। इसके चलते चीन सीमा से लगे दिबांग वैली जिले का संपर्क कट गया है।कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि घटना बुधवार को हुई और कुछ में यह कहा गया कि हाईवे का हिस्सा गुरुवार को ढहा है।अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू कहा कि दिबांग वैली में लैंड स्लाइड की खबर मिली है। हाईवे-313 से ही दिबांग वैली पूरे देश से कनेक्ट होती है। हमने तुरंत संपर्क स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें