नवीनतम
पाँच हज़ार से अधिक उर्वरक कंपनियों के लाइसेंस रद्द
भोपाल [महामीडिया] केंद्र सरकार ने उर्वरक उद्योग में चल रही अनियमितताओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। 5,371 उर्वरक कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कालाबाजारी, जमाखोरी, घटिया गुणवत्ता वाली खाद और डायवर्जन के मामलों में की गई। कालाबाजारी के मामलों में 5,058 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इन मामलों में 3,732 कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए गए और 442 FIR दर्ज की गईं। जमाखोरी के मामलों में 687 नोटिस भेजे गए, 202 लाइसेंस रद्द किए गए और 446 FIR दर्ज की गईं।