संपूर्ण देश में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया

संपूर्ण देश में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.सहित संपूर्ण भारत में रोशनी का पर्व दीपावली पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस औसत पर लोगों ने एक दूसरे शुभकामनाएं देते हुए उपहार का आदान-प्रदान किया। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर संपूर्ण शहरी क्षेत्रों में देर रात्रि तक आतिशबाजी एवं दीपों के जगमगाने का कार्य जारी रहा। चारों तरफ रोशनी से भरपूर जगमगाता शहर और गांव अपनी अनुपम छटा बिखेर रहे थे। राजधानी भोपाल से लेकर संपूर्ण मध्य प्रदेश एवं संपूर्ण भारत में इस तरह दीपावली का पर्व पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से माता लक्ष्मी एवं प्रथम पूज्य गणेश भगवान की पूजा अर्चना के साथ दीपोत्सव पूजन किया गया । इस अवसर पर देश में कई आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

सम्बंधित ख़बरें