विंध्य क्षेत्र में बादल छाए,बारिश भी

विंध्य क्षेत्र में बादल छाए,बारिश भी

भोपाल [महामीडिया] देश के दक्षिणी हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र एक्टिव है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में धार, सतना समेत प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हुई।  गुरुवार को भोपाल में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उज्जैन में 34, ग्वालियर में 33.8 और जबलपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 

सम्बंधित ख़बरें