नवीनतम
शेयर बाजार 344 अंकों की गिरावट पर बंद
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार आज शुक्रवार को हरे निशान के साथ बंद हुए। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 84,211.88 पर था जो 344.52 पॉइंट्स की गिरावट को दर्शाता है और निफ्टी 25,795.15 पर था जो 96.25 पॉइंट्स नीचे है। कारोबार के अंत में करीब 1919 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1947 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में भारती एयरटेल, एचडीएफसी लाइफ, एशियन पेंट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और श्रीराम फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।