नवीनतम
म.प्र. में भावांतर सोयाबीन की खरीदी आज से आरंभ
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. द्वारा चलाई जा रही भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन की खरीदी आज 24 अक्टूबर,से प्रारंभ हो रही है। किसान अपने नजदीकी मंडी में जाकर फसल विक्रय कर सकेंगे। सभी खरीदी केंद्रों में सोयाबीन खरीदी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। किसानों को भावांतर का पंजीयन क्रमांक रसीद और अपना आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। खरीदी केन्द्रों पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 24 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेगा। सोयाबीन के लिए एमएसपी प्रति क्विंटल 5328 रुपए घोषित की गई है। सोयाबीन उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और बाजार भाव के बीच का अंतर सरकार द्वारा दिया जाएगा। फसल बिक्री के 15 दिन के भीतर भाव में अंतर की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में अंतरित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत सभी किसानों को पारदर्शी और त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।