लूथरा ब्रदर्स को आज गोवा कोर्ट में पेश किया जाएगा

लूथरा ब्रदर्स को आज गोवा कोर्ट में पेश किया जाएगा

पणजी  (महामीडिया): गोवा के अरपोरा में 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को आज बुधवार को गोवा पुलिस नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर यहां पहुंची. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है। 

इससे पहले गोवा पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपी भाइयों को थाईलैंड से डिपोर्ट करने के बाद एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया. बता दें, 6 दिसंबर को अरपोरा नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की जान चली गई थी और क्लब मालिकों के खिलाफ लापरवाही और जरूरी सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में क्रिमिनल केस चला था। 

थाईलैंड से डिपोर्टेशन के बाद, गोवा पुलिस ने नाइट क्लब मालिकों की ट्रांजिट रिमांड मांगी और दिल्ली कोर्ट को बताया कि क्लब में बिना सही फायर सेफ्टी इक्विपमेंट और दूसरे जरूरी सेफ्टी गैजेट्स के आतिशबाजी का इवेंट ऑर्गनाइज करने के बाद जानलेवा आग लग गई. पुलिस ने कहा कि जांच के लिए गोवा में आरोपियों की कस्टडी में मौजूदगी जरूरी थी। 

सम्बंधित ख़बरें