नवीनतम
म.प्र.हाई कोर्ट ने विक्रम अवार्ड समारोह पर अंतरिम रोक लगाई
भोपाल [महामीडिया] म.प्र.हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने साहसिक खेलों के लिए दिए जाने वाले विक्रम अवार्ड-2023 का आयोजन करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी, 2026 को निर्धारित की गई है। इसमें कहा गया है कि तब तक विक्रम अवार्ड-2023 का आयोजन न किया जाए।