भारतीय मूल के ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बने

भारतीय मूल के ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बने

भोपाल [महामीडिया] भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को कुरान पर हाथ रखकर पद की शपथ ली। अब तक न्यूयॉर्क सिटी के अधिकतर मेयर बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ लेते रहे हैं।हालांकि संविधान के तहत शपथ के लिए किसी धार्मिक ग्रंथ का इस्तेमाल अनिवार्य नहीं है। 34 साल के डेमोक्रेट ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के  पहले दक्षिण एशियाई और पहले अफ्रीका में जन्मे मेयर हैं।ममदानी ने न्यूयॉर्क के सिटी हॉल के नीचे स्थित एक बंद पड़े सबवे स्टेशन में शपथ ली। यह एक प्राइवेट समारोह था जिसमें ममदानी का परिवार शामिल हुआ। इसके बाद दोपहर में एक सार्वजनिक शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

सम्बंधित ख़बरें