
श्रीलंका में मोदी मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित
नई दिल्ली [महामीडिया] भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के बाद तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे हैं। श्रीलंका में पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी को श्रीलंका के मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने इसके लिए आभार व्यक्त किया। मित्र विभूषण सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, "आज राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति, श्रीलंका सरकार और यहां के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।"