नेपाल में भी बाढ़

नेपाल में भी बाढ़

रैक्सोल [महामीडिया] भारत ही नही बल्कि नेपाल के भी कई इलाकों में बारिश से त्राहिमाम मच गया है। नेपाल की नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिससे कुछ जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसका असर नेपाल और चीन की सीमा पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल नेपाल और चीन के बीच बना मैत्री सेतु भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। पानी के तेज बहाव में न सिर्फ पुल ढह गया बल्कि 18 लोग भी इसमें बह गए हैं जो लापता हैं। भोटेकोशी नदी पर बना यह पुल नेपाल के रसुवा जिले को चीन से जोड़ता था। भारी बारिश के कारण भोटेकोशी नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। बीती रात तकरीबन 3:15 बजे पुल भी बाढ़ में बह गया।

सम्बंधित ख़बरें