मोदी का आज ओडिशा में रोड शो

मोदी का आज ओडिशा में रोड शो

मुंबई [महामीडिया] प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को ओडिशा का दौरा करेंगे। वह राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोदी  जनता मैदान में 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट्स पेश करेंगे। प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो होगा। इस दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी की जा रही है। रोड शो के साथ तिरंगा यात्रा का भी आयोजित की गई है।प्रधानमंत्री का एक साल में ओडिशा का यह छठवां दौरा है। जनता मैदान का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह सीधे एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वह वायुसेना के विशेष विमान से बिहार रवाना हो जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें