अमरनाथ में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

अमरनाथ में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

श्रीनगर [महमीडिया] रविवार को 17,317 लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए जिससे कुल संख्या 2 लाख को पार हो गई । 3 जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद से पिछले 11 दिनों में दो लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। सोमवार को 6,143 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया "आज 6,143 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। 2,215 यात्रियों को लेकर 100 वाहनों का पहला सुरक्षा काफिला सुबह 3.30 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ जबकि 3,928 यात्रियों को लेकर 135 वाहनों का दूसरा सुरक्षा काफिला सुबह 4 बजे नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।

सम्बंधित ख़बरें