नवीनतम
मौनी अमावस्या पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं
भोपाल [महामीडिया] आज मौनी अमावस्या का पर्व पूरे देश में पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी श्रद्धालुओं को लोक आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोक आस्था का महापर्व हमारी सनातन संस्कृति का एक अभिन्न अंग है जो कि हमारे उत्सव प्रधान जीवन को बल देता है इसलिए हम सभी को इस दिवस पर पर्व स्नान के साथ मौन व्रत का पालन करना चाहिए।